
डेस्क
इंदौर:- खुलासा फर्स्ट के सम्पादक अंकुर जायसवाल पर हमला करने वालों में से तीन आरोपी पकड़े गए. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कुछ टीम लगी हुई है.
पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमला करने वाले तीन आरोपियों के पकड़ाए जाने की खबर है… अर्पित उर्फ शिब्बू जादौन पिता कमल जादोन उम्र 26 साल नि. स्कीम 78 इंदौर, तरुण पिता विट्ठलराव ज़ावड़े उम्र 41 साल नि. 73 बी माँ शारदा नगर इन्दौर और पंकज राठौर पिता सुरेश राठौर उम्र 32 साल नि. 70 F राजनगर इंदौर को पुलिस ने दबोचा है… इन सभी पर धारा अपराध क्र. 709/24 धारा-307,294,323,506,34 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी…
भाऊ भी सुनियोजित तरीके से हो सकता है पेश..!
चल रही सूत्रात्मक खबरों के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर सतीश भाऊ की सुनियोजित तरीके से गिरफ्तारी दर्शाते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जिसे महाराष्ट्र या अन्य जगह से गिरफ्तार करना बताया जा सकता है..! सूत्रों की माने तो सब साठा गाठा से पेश हुए. अब पुलिस पर प्रश्न चिन्ह..?
अपराध क्र. 709/24 धारा-307,294,323,506,34 IPC
1. अर्पित उर्फ़ शिब्बू जादौन पिता कमल जादोन उम्र 26 साल नि. स्कीम 78 इंदौर
2. तरुण पिता विट्ठलराव ज़ावड़े उम्र 41 साल नि. 73 बी माँ शारदा नगर इन्दौर
3. पंकज राठौर पिता सुरेश राठौर उम्र 32 साल नि. 70 F राजनगर इंदौर