तपती गर्मी में ताप्ती सेवा समिति व्दारा गॉंधी चौक में ऑरेंज जूस वितरण

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुरनि.प्र. – मंगलवार को भारत वर्ष में रिकॉर्ड दिल्ली में 52.5° पारा दर्ज हुआ। झुलसती गर्मी में मानव सेवा का जज्बा दिल में लिए भर दोपहरी में ताप्ती सेवा समिति के महिला -पुरूष सदस्य गर्मी से राहत के लिए शहर के मुख्य चौराहा गॉंधी चौक में राहगीरों को ऑरेंज जूस बांटते नजर आए । इस अवसर पर जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने बताया नर सेवा ही नारायण सेवा है। शरीर में पानी की कमी घातक साबित हो सकती है इसलिए हम अपनी और से संभव कोशिश कर रहे हैं। यह एक सामुहिक प्रयास है जिसके बिना हम इन नेक कामो को अंजाम नहीं दे सकते। टिम के सदस्य अपने दैनिक कार्यों से समय नियोजित कर अपने-अपने हिस्से के कामो को पुरा करते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र सोनी ने बताया समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान के एक गांव में हिट-वेव से 30 से ज्यादा बच्चे बिमार पड़े इसलिए हमारा प्रयास इस बारे जागरूकता अभियान चलाते हुए समाज कि मदद करना है। अताउल्लाह खान ने अपनी बात में कहा निगम प्रशासन ने जानवरो के लिए आवश्यक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता भगत उपाध्यक्ष अर्चना चितारे आशा तिवारी संरक्षण राजू खेड़कर वरिष्ठ धर्मेंद्र सोनी प्रकाश नायक अत्ताउल्लाह खान विवेक हकीम राजेश भगत जय गंगराड़े संजय चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

jtvbharat
Author: jtvbharat