
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में लगातार कार्यवाहियों का दौर जारी है। इसी श्रृंखला में आज जिला न्यायालय के पास ग्राम मोहम्मदपुरा के खसरा नंबर 187/3 रकबा 1.94 हैक्टेयर कृषि भूमि पर हेमलाल पिता गणपत निवासी रास्तीपुरा द्वारा बिना किसी अनुमति के कॉलोनी काटी जा रही थी। सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर बाउन्ड्रीवाल और सड़क तोड़ी गई। एसडीएम श्रीमति पुराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भूमि पर बिना परमिशन के सिमेंटेड बाउंड्रीवॉल और नाले पर पुलिया निर्माण कर सड़क बनाकर छोटे-छोटे प्लॉट काटे जा रहे थे। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार श्री रामलाल पगारे भी उपस्थित रहे।