
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर -मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थायें माकूल रहें। यह निर्देश आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों के संबंध में दिये। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थायें एवं संसाधन उपलब्ध रहें। तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर शीतल पेयजल, कूलर, पंखे, मेडिकल किट, एम्बुलेंस, अग्निशामक यंत्र, फॉयर ब्रिगेड सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें कर ली जायें। मतगणना स्थल पर बिजली की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि, मतगणना कार्य में संलग्न अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रवेश पत्र प्राप्त कर लिये हो।सिलिंग कार्य में संलग्न अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि, सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सामग्री एवं व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। एसडीएम बुरहानपुर एवं नेपानगर निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी दिशा-निर्देशों का अच्छे से अध्ययन करें। विदित है कि 4 जून, 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) बहादरपुर में मतगणना संपन्न होगी। वहीं 3 जून, 2024 को प्रातः 11 बजे डाईट कॉलेज बहादरपुर में मतगणना फाईनल रिहर्सल आयोजित रहेंगी। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
आज परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में गणना सुपरवाईजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर टेªनर्स द्वारा मतगणना कार्य के दौरान रखी जाने वाली सावधानियांँ एवं बारीकियांँ बतलाई गई। वहीं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।