ग्राम हाड़ी पिपलिया में खेत की मेढ़ का विवाद, दो पक्ष में जमकर चले हथियार एक व्यक्ति घायल

हसमुख बोहरा
मनासा:- थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हाड़ी पिपलिया में बुधवार दोपहर खेत की मेड को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मनासा थाना डायल 100 से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर हाडीपीपलिया निवासी जगदीश पिता भेरूलाल धनगर उम्र करीब 45 वर्ष के साथ खेत की मेड को लेकर परिवार के ही सदस्यों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने जगदीश धनगर के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब परिजन खेत पर पंहुचे तो जगदीश धनगर घायल अवस्था में खेत की मेड पर पड़ा दिखा।
परिजनो ने तत्काल सूचना मनासा थाना डायल हैंड्रेड को दी गई। मौके पर पहुचे थाना डायल हैंड्रेट पायलेट सुनील खाती व आरक्षक प्रकाश गोडावत ने घायल व्यक्ति को मनासा शासकीय अस्पताल पंहुचाया ।जहाँ डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर देर शाम थाना 108 एंबुलेंस से गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया।वही मनासा थाना पुलिस ने हमला करने वाले कुछ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat