अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया शहर अनुभाग रात्रि गश्त को ब्रीफ, शहर के तीनों थानों के रात्रि गणना में शामिल हुए अधिकारी/कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश, नाहरगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने पर ड्यूटी से नदारद रहे कर्मचारी पर दंडात्मक कार्यवाही हेतु किया प्रस्तावित।

शाहिद अजमेरी मंदसौर
मंदसौर:- दिनांक 31 मई-01जून की दरमियानी रात्रि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर गश्त पार्टी को ब्रीफ कर रवाना किया एवम शहर के तीनों थानों केरात्रि गश्त में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों को गणना में आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसी के साथ ही एफआरवी को चेक करते दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के थाना नाहरगढ़ का भी रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। थाना नाहरगढ़ के रिकॉर्ड, रजिस्टर इत्यादि चेक करते सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी मौके पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी को दिए गए। इसके पश्चात थाना नाहरगढ़ पर समस्त कर्मचारियों की गणना ली गई एवम गणना के दौरान नदारद रहे संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई है।

jtvbharat
Author: jtvbharat