चंदेल पर गौरव सेन द्वारा फर्जी एफआईआर को लेकर में ग्वाला समाज ने संभाला मोर्चा—-।

मंदसौर में एएसपी को दिया ज्ञापन—।
यदि न्याय नहीं मिला, तो ग्वाला समाज बैठेगा, भुख हड़ताल पर—-।

गरोठ– नेता प्रतिपक्ष ललित चंदन के ऊपर गौरव सेन द्वारा कराई गई फर्जी एफआईआर को लेकर माहौल बनता नजर आ रहा है, चंदेल के पक्ष में गरोठ की जानी -मानी हस्तियां अब खुलकर ललित के साथ हुए अन्याय को लेकर खुलकर सामने आने लगी है, पहले खाती समाज के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कचरुलाल मगर ने भी खुलकर ललित चंदेल का समर्थन किया, उसके बाद जाने माने कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अभिभाषक डीपी मिश्रा ने ललित चंदेल के साथ हो रहे अन्याय को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
इन सबके बीच सोमवार को मंदसौर में ग्वाला समाज बंधुओ ने ललित चंदेल के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में एसपी के नाम एएसपी गौतम सिंह सोलंकी को नाम ज्ञापन सोपा गया।

ज्ञापन में गौरव सेन द्वारा ललित चंदेल के ऊपर झुठी एफआईआर दर्ज कराई गई , उस समय ग्वाला समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि ललित चंदेल जो अपने खजूरी दौड़ा स्थित ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में थे, इसके बाद भी बिना जांच किए प्रकरण दर्ज किया गया।
यदि इस मामले का खात्मा नहीं होता है, और गौरव सेन के ऊपर कारवाई नहीं होती है, तो पूरा ग्वाला समाज धरना और भुख हड़ताल पर बैठेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat