
जिला ब्यूरो चीफ पुष्पेंद्र सिंह लोधी
किसान पुत्र
जबेरा -जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मौसी पुरा धुंधले बिल चढाय जा रहें हैं।सरकार की मनसा अनुसार राइट टू इनफार्मेशन व पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से शासन ने राइट टू इनफार्मेशन और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत में पंचायत दर्पण ऐप बनाया गया है जिसमें ग्राम पंचायत के सभी कार्यों की जानकारी इस पोर्टल पर फीड की जाती है जिसमें पंचायत में मनरेगा सहित अन्य कार्य की फोटो एवं बिल चढाय जातें।इसमें भी गोलमाल करते पंचायत के अधिकारी सरपंच की मिली भगत से ऐसी फोटो अपलोड की जाती है जिसे देखकर ही भ्रष्टाचार उजागर हो जाए लेकिन इन भ्रष्ट पंचायत अधिकारी सरपंच के हौसले की तारीफ करनी होगी की निर्माण कार्य की फोटो मोबाइल कैमरे के सामने उंगली रख कर फोटो डाल देते हैं इन्हें पता है कि इन्हें देखने वाला कोई नहीं है और कई बार तो फोटो धुंधली फोटो लगाई जाती है जिससे भ्रष्टाचार साफ उजागर होता है। मामला जनपद पंचायत जबेरा ग्राम पंचायत मौसीपुरा निर्माण कार्य सामुदायिक भवन कार्य योजना प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण भवन निर्माण कार्य की लागत लाख रुपए है बिल आईडी क्रमांक 12698050 से भुगतान किया गया 96838 रूपए भुगतान दिनांक 11-09-2023- किया गया है धुंधले बिल लगाया गया है पारदर्शिता पर धूल डाल रहे हैं।मटेरियल सप्लाई कर रहे हैं उन सभी बिलों की फोटो मिरर करके पोर्टल पर डाली जा रही है ताकि पोर्टल पर नजर रखने वाले समाज सेवी बुद्धिजीवी और ईमानदार अधिकारी को इन बिलों के बारे में कोई जानकारी ही ना लगा पाए। जनपद पंचायत जबेरा ऐसी गड़बड़ियो पर ध्यान ना देना अधिकारियों के बिना मिली भगत से ही यह संभव नहीं है। इनका कहना जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वर पटेल हम जांच करवाते हैं धुंधले बिल लगाएं गये कार्रवाई करेंगे