
इंदौर, 03 जून 2024
इंदौर के रॉबर्ट्स नर्सिंग होम में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 4 जून 2024 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करेंगे।
शिविर का शुभांरभ रॉबर्ट्स नर्सिंग होम के सचिव डॉ. विजयसेन यशलहा ने बताया कि शिविर में महिलाओं में होने वाले कैंसर की नि:शुल्क जाँचे भी की जायेगी। यह जाँच पैप स्मीयर, मेमोग्राफी द्वारा होंगी। महिलाओं को स्तन के कैंसर की जाँच स्वयं कैसे की जाये उसके तरीके भी बताये जायेंगे। शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर की जाँचे भी होंगी। शिविर रॉबर्ट्स नर्सिंग होम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर रायल्स तथा ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन डॉ विजयसेन यशलहा एवं श्रीमती ऋतु ग्रोवर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी क्लब इंदौर द्वारा किया जायेगा।