
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) के शुरुवाती रुझान अब आने शुरू हो चुके है. इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके कई सारे मंत्री चुनाव के मैदान में थे. वाराणसी से लड़ रहे पीएम मोदी ने देश में दर्जनों सभा और रैली कर चुनाव का माहोल बना दिया था. उनके अलावा सरकार में मंत्री रहे कई दिग्गज चुनाव के मैदान में है. राज्यसभा से आने वाले और सरकार में अहम जिम्मेदारियां निभाने वाले मंत्री पीयूष गोयल भी इस बार मुंबई उत्तर से शुरुवाती रुझानों में आगे चल रहे है. मोदी कैबिनेट के ‘टेक्नोक्रैट’ राजीव चंद्रशेखर इस बार केरल की तिरुवनन्तपुरम सीट से पीछे चल रहे है.
स्मृति ईरानी, नारायण राणे, राव इंद्रजीत सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय समेत मोदी सरकार के 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट से बृजभूषण के बेटे करण सिंह आगे चल रहे हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता आगे चल रहे हैं। इंडिया गठबंधन का कुल आंकड़ा 222 पहुंच चुका है। 302 सीटों पर एनडीए आगे है।