स्कूल में नाबालिग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले बदमाश छात्र को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर,पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को बालिकाओं/महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुक्रम में महिला पुलिस थाना द्वारा नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर एक आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। फरियादी छात्रा ने महिला थाना पर रिपोर्ट किया कि आदित्य तारे नामक युवक आए दिन उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी ने एक दिन बुरी नियत से फरियादिया का हाथ पकड़ा और उसके साथ गाली गलौज कर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। फरियादिया की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आदित्य उर्फ़ पिंटू तारे पिता मुकेश तारे उम्र 20 वर्ष निवासी डाकवाड़ी के विरुद्ध महिला थाना पर अपराध क्रमांक 07/24 धारा 74, 78, 79, 351(2), 296 बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुरहानपुर पुलिस महिला/बालिकाओं संबंधी संवेदनशील अपराधों में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु प्रतिबद्ध है। महिला पुलिस थाना टीम द्वारा विभिन्न स्कूल/कॉलेजों में कार्यक्रम कर छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक रहने एवं अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat