
समिति सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग के सौंपे कार्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 कर्मचारियों का किया सम्मान
उपेंद्र पाटोदिया
रतलाम 12 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं ठो अपशिष्ट प्रबंधन समिति सलाहकार समिति की प्रथम बैठक समिति प्रभारी विशाल शर्मा ने ली जिसमें स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर अनुशंसा करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न दायित्व समिति सदस्यों को सौंपे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 कर्मचारियों का सम्मान किया।प्रथम बैठक की शुरूआत समिति प्रभारी विशाल शर्मा के अलावा समिति सदस्य हितेश शर्मा (कामरेड), योगेष पापटवाल, स्मिता माहेश्वरी, देवश्री पुरोहित, आयुषी सांकला, आशा रावत, वसीम अली, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर, रविन्द्र ठक्कर, किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान, तरूण राठौड़, आशीष चौहान आदि ने सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में पुजा-अर्चना से की इसके बाद सभी का स्वागत पुष्पहार व पुष्पगुच्छ से किया गया।
बैठक में समिति प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में स्वच्छता कार्य के अलावा भी कार्य है इस हेतु समिति सदस्यों को इन कार्यो की जिम्मेदारी लेना होगी जिसके तहत स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों का कार्य हितेश शर्मा (कामरेड), स्पॉट फाईन योगेश पापटवाल, श्वान से संबंधित कार्य वसीम अली, राशन कार्ड आशा रावत व हितेश शर्मा, लायसेंस आयुषी सांकला, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन देवश्री पुरोहित देखेंगे व उसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
आयोजित समिति की बैठक में चर्चा की कि रतलाम शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य सिर्फ नगर निगम का ही नहीं है अपितु नागरिकों की जिम्मेदारी है। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किये हेतु प्रत्येक झोन में ब्रॉण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किया जाये इस हेतु समिति द्वारा अनुशंसा की गई। स्वच्छता कार्य में गति लाये जाने हेतु व्हाट्स एप ग्रुप बनाने, कचरा गंदगी करने वालो पर स्पाट फाईन, कचरा स्थान को खत्म करने हेतु प्रत्येक झोन में हाईड्रोलिक गाड़ी क्रय करने की अनुशंसा की गई ताकि हाथ गाड़ियों के कचरे को उसमें डाला जाकर ट्रेचिंग ग्राउण्ड पंहूचाया जा सकें।इसके अलावा बारात, रैली एवं धार्मिक जुलुस इत्यादि निकालने की अनुमति झोन कार्यालय से लिये जाने को अनिवार्य किया जाकर सफाई शुल्क निर्धारित किये जाने की अनुशंसा बैठक में की गई। साथ ही स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों पर रोक लगाये जाने हेतु नगर में संचालित तबेलो का सर्वे कराया जाये साथ ही मवेशियों के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया जाये।
बैठक में बताया गया कि रतलाम नगर में अब तक 14987 श्वानों के बधियाकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है इस पर समिति द्वारा कहा गया कि इस कार्य में गति लाये जाये साथ ही दुकान लायसेंस संबंधी चर्चा किये जाने पर समिति द्वारा तय किया गया कि शहर में संचालित दुकानों का सर्वे कराया जाये तथा सभी का लायसेंस अनिवार्य रूप से बनाया जाये।आयोजित बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी पर्वत हाड़े, विनोद सोलंकी का सम्मान समिति प्रभारी विशाल शर्मा, समिति सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। विशाल शर्मा ने बताया कि आगामी बैठक में स्वच्छ वार्ड हेतु दरोगा व झोन प्रभारी को नगद राशि व प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जावेगा।