बदमाशों ने वाहनों पर पथराव कर की लूटपाटः तीन लोगों को लगी चोट, एक युवक बड़वानी अस्पताल रेफर, बाग बाइपास रोड की घटना

बाग गुरुवार की रात बाइपास पर 10 बजे बाग बाइपास रोड पर बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाते हुए आने जाने वाले वाहनों पर पथराव किया। वहीं बाइक सवार दो युवकों पर पथराव कर एक युवक से सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। चार पहिया वाहनों और बाइक पर हुए पथराव में तीन लोगों को चोटें आई है, जिनमें से एक बाइक सवार को बड़वानी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
पथराव में दो फोर व्हीलर के शीशे फूट गए है। पुलिस पथराव
करने वाले बदमाशों की तलाश में रात भर सर्चिग में लगी रही, जबकि अस्पताल के पास बाइपास रोड पर लूटपाट और पथराव की घटना से लोगों में असुरक्षा का भाव बढ़ गया है।
गुरुवार रात को करीब दस बजे बाग बाइपास रोड पर बानदा फाटे के निकट बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। आने-जाने वाले वाहनों पर पथराव कर लूटपाट भी की। बाइक सवार बाग के दो युवक अर्पित राठौड़ और गौरव तापड़िया को बदमाशों ने पत्थर बाजी कर रोका। जिसके बाद युवक ने गौरव तापड़िया से सोने की चेन, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। वहीं नुकीला पत्थर लगने से अर्पित को सर में गहरी चोट लगी।
बाग अस्पताल में उपचार के बाद उसे बड़वानी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां की महेश मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर परिवार सहित मां बागेश्वरी के दर्शन कर बाइपास से घर आ रहे थे, उनकी कार पर बदमाशों ने पथराव किया, जिसमें कार चला रहे करुणेश रघुवंशी को सर में चोट लगने से 6 टांके लगाए गए।
महिला शिक्षक राधा शर्मा की चार पहिया वाहन पर भी बदमाशों ने पथराव किया। जिससे उनकी कार के पीछे के शीशे फूट गए। पथराव में विश्वेष पिता संजय का भी बाग अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार बदमाश 7 से 8 की संख्या में थे। उन्होंने पथराव के लिए नुकीले पत्थरों का इस्तेमाल किया।
थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि पुलिस वाहनों पर पथराव और लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में रात भर सर्चिग की है और अभी भी दो टीमें तलाश में लगी हुई है। पथराव और लूटपाट करने वाले बदमाशों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat