
दो बच्चों की मां थी जयकुंवर…..
घट्टिया/दिपांशु जैैन. तहसील क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में एक दर्दनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। जहां पति ने ही अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार ग्राम मालीखेड़ी निवासी जयकुंवर पति कमलसिंह राजपूत उम्र करीब 30 वर्ष की शादी 2020 में हुई थी उसकी पति कमलसिंह राजपूत ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी।
जानकारी अनुसार मृत महिला के दो छोटे छोटे बच्चे है जिसमे एक तो दूध पिता बताया जा रहा है।घटना की जानकारी लगते ही घट्टिया थाना पुलिस जांच में जूट गई है। पुलिस ने संपूर्ण मामले को जांच में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं हत्याकांड के साक्ष्य जुटाने के लिए उज्जैन से एफएसएल का दल भी मौके पर पहुंचा है। जिन्होंने साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। वहीं फिलहाल पुलिस ने महिला का शव पोस्मार्टम के लिए भेजा है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या काईसे की गई का खुलासा होगा। इधर पुलिस ने आरोपी पति कमलसिंह राजपूत को भी हिरासत में ले लिया है। इस दौरान घटना स्थल पर डीएसपी भारतसिंह यादव, थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर, नायब तहसीलदार राजेश चौहान, एफएसएल अधिकारी की टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था।
पुलिस की जांच में और भी खुलासे हो सकते है।