
राजेंद्र योगी बागली
बागली नगर के स्कूल विवो अकादमी परिसर* में वृक्षारोपण की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वृक्ष है तो जीवन का आधार है व पानी की बोतल वितरण कर जल है तो कल है का संदेश विद्यार्थियों को दिया गया।।
बड़े ही हर्ष का विषय है बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन से अपने व्यस्ततम समय में से अमूल्य समय निकालकर श्री प्रकाशचंद जैन (सुराणा) अधीक्षक (सेवा निवृत्त ) महिला एवं बाल विकास विभाग , संरक्षक श्री नाकोड़ा जैन कॉन्फ्रेंस विवो अकादमी परिसर में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों को पानी की बोतल का वितरण कर वृक्षारोपण व जल है तो कल है का महत्व समझाते हुए अपने आशीर्वचन के रूप में संस्था के उद्देश्य शून्य से शिखर तक की भावना को प्रोत्साहित करते हुए संस्था की उन्नति वह प्रगति की कामना करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था संचालक मोहम्मद जहीन खान व संस्था प्रमुख सचिन नांदेचा के द्वारा माला व शाल श्रीफल के द्वारा जैन साहब का सम्मान कर अभिवादन किया गया।