शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय ने  एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत कई  पौधे लगाए गये ।

रिपोर्टर- अनिल सिंह खमोरा

मक्सी । मक्सी समीपस्थ ग्राम कपालिया के शासकीय एकीकृत  माध्यमिक विद्यालय परिसर मे एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत कई  पौधे लगाए गये ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिसिंह देवड़ा  ने हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जनता के बीच में रखकर विद्यालय  परिसर मे  पौधा रोपण किया । विद्यालय परिसर मे पीपल,जामुन,नीम व कई पौधे लगाए गये । साथ हि प्रधानाध्यापक हरिसिंह देवड़ा  ने सभी ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पौधे लगाने की अपील की । इस अवसर पर जन शिक्षक अरुण शर्मा, जन शिक्षक अरुण पाटीदार , प्रधानाध्यापक हरि सिंह देवड़ा, समीद खान और बड़ी संख्या मे  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे  ।

jtvbharat
Author: jtvbharat