
ग्राम गड़पेहरा में करीब 700 पौधे के किए पोधेरोपण
//////////////////////
राजेश लोधी/ इंदौर फर्स्ट समाचार पत्र
////////////////////
अशोकनगर / बहादुरपुर तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जसैया के ग्राम गड़पेहरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक अनूठी पहल अयोजित की गई जिसमें हम अपनी धरती मां के सम्मान और उनकी देखभाल को प्रदर्शित करते हैं। जैसे एक मां हमें जीवन देती है, वैसे ही एक पेड़ जीवनदायिनी होता है। जब हम एक पेड़ मां के नाम लगाते हैं, हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, बल्कि अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सजीव प्रतीक भी स्थापित करते हैं।
विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और जीवन के अन्य अनेक आवश्यक तत्व प्रदान करते हैं। इसी प्रकार, एक मां हमें अपने स्नेह, समर्थन और पोषण से जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करती है। पेड़ लगाने की इस पहल से हम अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।
यह अभियान में न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि यह सामाजिक स्तर पर जागरूकता भी फैलाता है। एक पेड़ मां के नाम लगाकर हम अपनी अगली पीढ़ी को भी पर्यावरण की महत्ता समझा सकते हैं। इस छोटे से कदम से हम बड़े परिवर्तन की ओर अग्रसर हो सकते हैं, जहां हर मां के नाम एक हरा-भरा पेड़ होगा, जो हमेशा हमारे आभार और प्रेम का प्रतीक रहेगा।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नेहा जैन, एसडीएम वरुण अवस्थी, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान दांगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र जैन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक यादव, सरपंच प्रतिनिधि जगभान सिंह यादव, जनपद सदस्य दिनेश यादव बीलाखेड़ा, मनोज जैन एवं अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण जनों ने ग्रामीणजनों ने मिलकर वृक्षारोपण किया