
नीमच। प्रतिभा शाली अंशुल पिता सुनील पंचोली साहू ने कठिन मानी जाने वाली एम बी बी एस परीक्षा अपनी लगन व मेहनत से पास कर ली है । और अब आगे की पढ़ाई की तैयारी जारी रखेंगें।
ग्राम ओजार जिला बड़वानी निवासी पंचोली परिवार के होनहार अंशुल पिता सुनील पंचोली साहू की
माता जी अखिल भारतीय तेली महासभा की बड़वानी जिले से महिला अध्यक्ष और समाजसेविका है।
अखिल भारतीय तेली महासभा के जिला मिडिया प्रभारी रमेशचन्द्र राठोर”जोगमाया”नीमच व्दारा
शुभ कामना देते हुए जानकारी दी कि अखिल भारतीय तेली महासभा लगातार सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान करती है और आगामी समय में अंशुल का सम्मान मंच से किया जावेगा । महासभा के संरक्षक श्री रविकीरण साहु जी (केबिनेट मंत्री दर्जा ), राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबू लाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती दिनेश साहू दतिया सहित विभिन्न प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी, संभाग और जिलों से बधाई और शुभ कामना प्रेषित की गई।