
संघर्ष से सिद्धि जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर: पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है कभी बारिश होती है तो कभी बारिश बंद होने पर उमस का दो शुरू हो जाता है शहर में एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर बारिश हुई तो वही दूसरे दिन निकल रही गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे
शहर में उमस से लोग परेशान
शनिवार को शहर में उमस और गर्मी से लोग परेशान होते रहे धूप काफी तेज रही अधिकांश लोगों ने अच्छी बारिश होने पर कुलर बंद कर रखे थे लेकिन एक बार लोगों ने फिर कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया क्योंकि पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था लेकिन आप 32 डिग्री सेल्सियस हो गया है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है अब तक जिले में 205.2 मिलीमीटर बारिश हो गई है जबकि औसत बारिश 823.6 मिलीमीटर है