
पियूष कलोसिया
तराना :- गुजरात भी म.प्र. में अपनायी जा रही प्रेशराईज्ड पाईप सिंचाई तकनीक अपनाना चाहता है। इस तकनीक को समझने के लिये गुरूवार को गुजरात सरकार में जल संसाधन मंत्री श्री कुंवरजी भाई अपने विभाग के अफसरों और इंजीनीयरो को साथ लेकर देवास जिले के भानगढ़ ग्राम में नर्मदा क्षिप्रा बहुद्देशीय परियोजना के पंप हाऊस क्रं. 05 का निरीक्षण किया जिसमें परियोजना में उपयोग में लाई गई मोटर, पंप, पाईपलाईन, स्काडा एवं कंमाड क्षेत्र में लगे ओ.एम.एस. बाक्स इत्यादि तकनीकी पहलुओ को समझा। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा इस परियोजना से नर्मदा नदी से जल उद्वहन कर मालवांचल क्षेत्र के उज्जैन एवं शाजापुर जिले के 100 ग्रामों में 30000 हे. क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही 5 क्यूमेक जल उज्जैन, नागदा, मक्सी, शाजापुर, घटिया, तराना, झांगडा, गुराडिया-गुर्जर इत्यादि क्षेत्रों में पेयजल एवं औद्योगिक प्रयोजन हेतु उपयोग किया जा सकेगा। परियोजना में लगभग 413 कि.मी. मुख्य एम. एस. पाईप लाईन एवं 2337 कि.मी. पाईपलाईन वितरण प्रणाली हेतु बिछायी गई है। निरीक्षण के दौरान नर्मदा घाटी विकास विभाग के सदस्य (अभियांत्रिकी) श्री एच.आर. चौहान द्वारा माननीय मंत्री जी को गुलदस्ता भेट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही श्री चौहान द्वारा संपूर्ण परियोजना में उपयोग की जा रही तकनीक से मंत्री जी एवं गुजरात से आये इंजीनीयरो को विस्तृत में अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता श्री एस.एस. राउत, अधीक्षण यंत्री श्री धनराज आकरे, मैदानी अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी एल. एण्ड.टी. के सेगमेंट व प्रोजेक्ट आफिस के प्रतिनिधी उपस्थित रहे। पंप हाउस क्रं. 05 के कन्ट्रोलरूम से कंमाड एरिया के मक्सी मे लगे ओ.एम.एस. के आऊलेट को स्काडा की मदद से संचालित कर आउटलेट के जल का प्रवाह बताया गया। मंत्रीजी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ सभी विभागियों अधिकारियों एवं निर्माण एजेन्सी के द्वारा किये गये प्रयासों के लिये ताली बजाकर सबका अभिनंदन किया ।