
शिवेन्द्र सिंह
रीवा:- मऊगंज जिले में चाहे विभागीय शिकायत हो या जिला कलेक्टर का कार्यालय फिर जनसुनवाई हो तमाम शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायते बिजली व्यवस्था को लेकर होती है आए दिन अघोषित कटौती जले ट्रांसफार्मर बदलने लूज केबलिंग को लेकर विद्युत व्यवस्था बाधित रहती है जिसको लेकर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एवं बिजली विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से जले ट्रांसफार्मर बदलने बिलों में सुधार केवलीकारण और नियमित बिजली व्यवस्था सप्लाई देना अनेक कई मुद्दों पर बृहद चर्चा हुई विधायक द्वारा बताया गया कि बिजली की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुधारते हुए बिना बाधा के विद्युत सप्लाई बहाल की जाए किसानी का सीजन है धान रोपाई चल रही है और बरसात के मौसम में बिजली अति आवश्यक है वहीं कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की विभिन्न योजनाओं के तहत मेंटेनेंस का कार्य ट्रांसफार्मर बदलने केवल सुधार एवं विद्युत बिल में भी सुधार के कई प्रयास किये जा रहे हैं जिले में जल्द बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं