नवीन कार्यालय भवन सह व्यवसायिक परिसर की 36 दुकानों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न…

संतोष शर्मा बैरसिया–नगर पालिका बैरसिया की अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जाहिद अली ने सभी पार्षदों एवं नगर के लोगों की उपस्तिथि में बुधवार को महावीर पैलेस बैरसिया में नवीन कार्यालय भवन सह व्यवसायिक परिसर शक्तिमान चौराहा की 36 दुकानों की आरक्षण की कार्यवाही की गई।इसमें अनुसूचित जाति की 6 दुकान क्रमशः 12,16,18,19,26,35 अनुसूचित जन जाति की एक दुकान नंबर 36 अन्य पिछड़ा वर्ग की दो दुकान क्रमश 04,24 अनारक्षित विधवा महिला की दो दुकान क्रमशः 28,29 विकलांग की एक दुकान क्रमशः 31 शेष 24 दुकान अनारक्षित की गई।इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक नगर व्यवसायी नपा पार्षद सहित नपा के कर्मचारी मौजूद थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat