एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ वृक्षारोपण

ग्राम पंचायत पिपलिया सिसोदिया के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 मधुसूदन जी महाराज के आतिथ्य में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसके तहत 651 पौधों लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसको पूर्ण किया गया
उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पिपलिया पीथा के सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार, पिपलिया सिसोदिया के सरपंच गोपाल सिंह सिसोदिया व प्रधानाचार्य रामनिवास जिला समिति के सदस्य ईश्वर लाल पाटीदार व जनपद सदस्य रंगलाल पाटीदार व दोनों गांव के वरिष्ठ नागरिक व पंच गण व भाई लोग उपस्थित रहे
इस अवसर पर संत जी का स्वागत ठाकुर साहब गोपाल सिंह जी व समिति संयोजक राधाकिशन जी द्वारा किया गया व आभार व्यक्त गोकुल जी पंचायत के सहायक सचिव द्वारा किया गया

jtvbharat
Author: jtvbharat