आदिवासी दिवस पर तराना नगर में निकला भव्य आदिवासियों का जुलूस

अरशद जागीरदार
कल यानी शुक्रवार को तराना नगर में स्थानीय मंडी परिसर से आदिवासी समाज के लोग द्वारा जुलूस का आरंभ किया गया आदिवासी दिवस पर यह जुलूस तराना के मुख्य चौराहों से होता हुआ
बस स्टैंड पहुंच नगर में अनेकों अनेक स्थानों पर आदिवासी दिवस पर निकले जुलूस का भव्य स्वागत किया गया
तराना पेट्रोल पंप चोपाटी पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासी जुलूस का स्वागत किया गया
जिसमे की मुख्य रूप से उपस्थित रहे तराना नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रुपेश परमार ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान श्री जसवंत आंजना करंज श्री धर्मेंद्र गुर्जर निमिष जिंदल आदि
इसके अलावा तराना तहसील परिसर के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मी नारायण मालवीय द्वारा भी आदिवासी चल समारोह का जोरदार स्वागत किया गया
चल समारोह का तराना नगर में भिन्न-भिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया
जुलूस की समाप्ति पुनः तराना मंडी परिसर पहुंचकर हुई

jtvbharat
Author: jtvbharat