स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान और एरियर्स देने का निर्देश

ब्यूरो चीफ जमना प्रसाद चौबे

दमोह। जिले स्थाई कर्मचारी की याचिका पर जबलपुर हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है, जिसमें स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान और एरियर्स देने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश दमोह जिले के जनजाति वन विभाग, पीडब्ल्यूडी अन्य विभागों के स्थाई कर्मचारियों के लिए लागू होगा। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मचारी कल्याण संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है और जिला अध्यक्ष संतोष सिंह उर्फ बबलू ठाकुर को बधाई दी है। संघ ने कहा है कि यह फैसला स्थाई कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें न्याय मिला है। इससे पहले, संघ ने जिले के अधिकारियों को ज्ञापन देकर स्थाई कर्मियों की मांगों को लेकर अवगत कराया था और हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद, स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान और एरियर्स मिलने की उम्मीद है।

jtvbharat
Author: jtvbharat