जयस द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर परपारम्परिक वेशभूषा के साथ निकाला जलसा

,गोफन तीर कमान व डीजे के साथ हजारो का हुजूम जमा

जिला ब्यूरो देवास
कन्नौद–शुक्रवार की दोपहर जयस के नाम हजारो नर नारी अपनी पौराणिक वेशभूषा के साथ सर पर पगडी गले मे पीला दुप्पटा हाथ मे तीर कमान लिए मंडी प्रांगण मे एक एक कर हजारो की संख्या मे एकञित हुए और फिर डीजे की धुन व आदिवासी गाने पर नाचते गाते थिरकेते हुए नगर पंचायत चौराहे पर पहुंचे, जंहा विधायक आशीष शर्मा ने स्वागत कर आदिवासी बालक बलिकाओ के साथ फोटो लिए भीड इतनी की प्रशासन को व्यवस्था बनाने मे अनेक बार मोर्चा संभालना पडा ,थाना प्रभारी तहजीब कांजी दल,बल के साथ चौकस दृष्टि रखे हुए चलते रहे, तकरीबन तीन घंटे नगर का मुख्य मार्ग जलसे से खचाखच भरा था गणेश चौक राजबाडा गोपाल कचोरी कार्नर से पुराना बस स्टेंड से वाई पास होते हुए मंडी पहुंचे,जहां भोजन प्रसाद किया फिर दूरदराज का जत्था रवाना हुए। सूत्र से मिली जानकारी मे टाकलीखेडा के बाद कुछ लोगो ने यादव बस के कांच फोड दिए खातेगाव और दुलवा फाटे पर भी वाहनो को रोक नुकसान के समाचार है। मामला पुलिस तक गया या नही इसकी जानकारी नही है। किन्तु कन्नौद की व्यवस्था के चलते कोई घटना नही हुआ।*

jtvbharat
Author: jtvbharat