नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में 14 सितम्बर, 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला न्यायालय के वीडियो कान्फें्रसिंग हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों के संबंध में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं पक्षकार अधिवक्तागण द्वारा तैयार केसों की जानकारी ली गई। राजीनामा योग्य प्रकरणों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करने हेतु कहा गया। बैठक में लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित भी किया गया।
बैठक में सचिव श्री इन्दु कान्त तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सूर्य प्रकाश शर्मा, न्यायाधीश श्रीमती कल्पना मरावी, जिला अधिवक्ता संध के अध्यक्ष श्री युनूस पटेल, सचिव श्री संतोष देवताले, अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण मौजूद रहे।विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा लालबाग हायर सेकेण्डरी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री देवेश मिश्रा ने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल श्रम निषेध अधिनियम, मोटर दुर्घटना अधिनियम आदि विषय पर जानकारी प्रदान की। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती संध्या मिश्रा ने गुड-ट्च, बेड-टच, निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी देकर लाभान्वित किया। पैरालीगल वॉलेटियर्स श्री राजेन्द्र सलूजा ने चाईल्ड हेत्पलाईन नंबर, बालको के अधिकार आदि विषय पर जानकारी दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat