
सुंदर काण्ड पाठ के साथ निबंध लेखन , चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
पर्वत सिंह राजपूत
रायसेन/नगर उदयपुरा की अग्रणी शिक्षा संस्थान न्यू सर्वोदय हा.से.स्कूल मेंबाबा गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती बड़े ही उमंग एवं उल्लास के साथ मनाई गयी । वरिष्ठ शिक्षक अजय शर्मा एवं राकेश श्रीवास्तव द्वारा पूजन अर्चन कर कार्यक्रम कर शुभारंभ हुआ । सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा श्री राम चरित मानस के सुंदर काण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती एवं प्रसादी।वितरण उपरांत संस्था के शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को श्रीरामचरित मानस का पाठ करने एवं अनुसरण करने का प्रयास करने की बात कही गयी । आगे बताया गया कि श्रीराम चरित मानस का प्रत्येक पात्र अनुकरणीय एवं वन्दनीय है । मानस हमें जीवन जीना सिखाती है । उद्बोधन उपरांत श्रीराम चरित मानस पर निबंध लेखन एवं चित्रा कला प्रतियोगिता कराई गयी । जिसमें विद्यार्थियों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी, मारुति नंदन के साथ अन्य पात्रों के चित्र बनाए । कार्यक्रम के समापन पर संस्था द्वारा विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहित वर्धन किया । इस अवसर पर शाला परिवार के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।