
उज्जैन/दिपांशु जैन. उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुराड़िया सांगा में इन दिनों घड़ी वाले बाबा के नाम से बरगद के पेड़ के नीचे श्री सगस महाराज का मंदिर प्रसिद्ध स्थापित है। जहां मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशों से श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन के साथ अपनी मन्नतों को लेकर पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सगस महाराज का यह मंदिर कई वर्षों प्राचीन है, जहां करीब 100 वर्ष प्राचीन बरगद के पैड़ के नीचे सगस महाराज विराजमान है। जहां हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नतों को लेकर यहां पहुंचते हैं, साथ ही अपनी मन्नतें पूरी होने पर यहां दीवार घड़ी चढ़ाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हजारों श्रद्धालुजन यहां अपनी मन्नतें पूरी होने पर दीवार घड़ी चढ़ाते है। श्री सगस महाराज का यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध बनने लगा है।