
जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी
बागली —मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू नवीन सत्र 2024 -25 का शुभारंभ बागली शासकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा सहित जनप्रतिनिधि एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सवैया के विशिष्ट आदित्य में सरस्वती माता का पूजन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भंवरा द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चलाए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से शासकीय योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं की भूमिका तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ कैसे पहुंचे इस संबंध में विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को समझाइश दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया के संदेश का वाचन विधायक द्वारा किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति का संकल्प नगर परिषद प्रतिनिधि कमल यादव एवं कमल जायसवाल द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित, अतिथियों,को करवाया है। नवीन सत्र में उपस्थित छात्र छात्राओं को विधायक मुरली भंवरा द्वारा पुस्तक वितरण की गई कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। इस दौरान,कार्यक्रम में विशेष रूप से परामर्शदाता महेश सोलंकी, एडवोकेट मुकेश गुर्जर, गोकुल राठौर ,प्रवीण जाट, रवि खरसौदिया, सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विजय सांवलिया ने किया आभार विकासखंड समन्वय प्रफुल्ल पाठक ने माना।
**