
ज़िला ब्यूरो राजेंद्र योगी
देवास जिले की लोहारदा नगर परिषद अध्यक्ष संध्या सुशील भालू ने कल जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र सौफा।
लंबे समय से संध्या भालू का नगर में भारी विरोध किया जा रहा था किसी कारण बस आम जनता उनके कार्यप्रणाली से बिल्कुल खुश नहीं थी ,नगर में कहीं भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा था अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद से नगर परिषद में नहीं आ पा रही थी ,जिस कारण आम जनता सबसे ज्यादा परेशान थी समय-समय पर उनका नगर में नगर वासियों से लेकर विपक्ष के द्वारा भारी विरोध हुआ। लोहारदा नगर परिषद में पहली बार किसी अध्यक्ष के विरोध में रैलियां निकाली गई ,आंदोलन किए गए इसके साथ पुतला भी दहन किया गया, यह सब होने के कारण, जनता की उम्मीद पर खरा न उतरने के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संध्या मालू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
**