
कुक्षी। वरिष्ठ पत्रकार पंडित मनोहर मंडलोई के सुपुत्र विशाल मंडलोई का शुक्रवार की रात्री को अल्पायु में निधन हो गया। वे साहित्यिक मंच युवा मंच के महासचिव होने के साथ ही पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।उनकी अंतिम यात्रा रविवार को उनके निज निवास स्थान सुसारी से निकली इसमें समाजजनों के साथ विधायक हनी बघेल, प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धाड़ीवाल, भाजपा कांग्रेस से जुड़े राजनेताओं के साथ युवा मंच,क्षेत्र के पत्रकारों,प्रेस क्लब सदस्यों आदि के साथ क्षेत्र के विभिन्न संगठनों आदि के साथ सुसारी कुक्षी के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार तीर्थ स्थल कोटेश्वर में किया गया.मुखाग्नि बेटे आराध्य मंडलोई एवं छोटे भाई अर्पित मंडलोई ने दी.