ब्राह्मण सोशल ग्रुप ने 60 पुजारियों का किया सम्मान,

समाज सुधार होगा तो राष्ट्र सुधर जाएगा -आलोक बिल्लोरे,

नीमच l समाज और परिवारों की हालत खराब है। सनातन धर्म दयनीय गंभीर स्थिति में है। लोकतांत्रिक देश में समाज की संख्या तेजी से कम हो रही है जो चिंतन का विषय है। सनातन के संस्कारों की कमी के चलते हैं आज हर घर में पति-पत्नी के बीच विवाद न्यायालय पहुंच रहे हैं। समाज में व्याप्त ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए हमें समाधान के लिए आगे आना होगा।
समाज सुधार होगा तो राष्ट्र का सुधार भी होगा। यह बात रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर आलोक बिल्लोरे ने कहीं।वे ब्राह्मण सोशल ग्रुप प्रबंध समिति जिला नीमच द्वारा सावन मास के पावन उपलक्ष्य में टाउन हॉल सभागार में “आज के परिवेश में समाज एवं राष्ट्र के प्रति हमारा दायित्व” विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के विवादों को निराकरण के लिए समाधान नाम की एक संस्था की स्थापना की गई है जिसमें विगत कई वर्षों में अभी तक 100 से अधिक बेटे और बहू के विवाद समाप्त हुए और उनके घर बस चुके हैं। सभी समाजों में लड़के लड़कियों का विवाह एक परेशानी बनकर सामने आ रहा है। इसका समाधान परिचय सम्मेलन से होता है लेकिन परिचय सम्मेलन में भी लड़कियां सामने नहीं आती है इसलिए हमें समन्वय वाले विशेष परिचय सम्मेलन का आयोजन करना होगा।
इनका किया सम्मान,
श्रावणी कर्म में सत्यनारायण मंदिर की सेवा हेतु मंहत अयोध्या दास, रुद्राक्ष निःशुल्क वितरण करने में पंडित प्रशांत व्यास, वृहद समाज सेवा प्रदान करने पर पंडित शैलेश जोशी , परशुराम मंदिर निर्माण में पंडित योगेश पंत , रक्तदान के लिए पंडित दीपेश शर्मा श्रावणी कर्म में पंडित राजेंद्र पांडे , पंडित घनश्याम शास्त्री, संजय शर्मा, दो बार नाक, कान ,गला चिकित्सा शिविर के लिए श्याम जोशी , पर्यावरण के लिए जेसी शर्मा,पार्षद कमलेश कुमार शर्मा व योगेश कवीश्वर का सम्मान किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat