पुलिसबल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा रैली…. देश भक्ति के नारों से गूंजा नगर..

संतोष शर्मा बैरसिया–आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को थाना बैरसिया से बाइक रैली के माध्यम से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में एसडीओपी बैरसिया आनंद कलादगी थाना बैरसिया गुनगा नजीराबाद के थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा बैरसिया थाना परिसर से प्रारंभ होकर बैरसिया नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस बैरसिया थाना परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई । वहीं नगर में जगह-जगह सामाजिक धार्मिक संस्थाओं सहित आम जनों ने तिरंगा रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat