हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कन्नौद।गुरुवार को 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेंट जॉन स्कूल पानीगांव में मुख्य अतिथि के रूप में फादर एलेक्स द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
स्कूल के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सत्र 2023-24 में उत्तीर्ण प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा स्कूल प्राचार्य फादर बसंत खड़िया जी के द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अतिथियों का स्वागत बैंड बाजा के साथ धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में फादर एलेक्स, स्कूल प्राचार्य फादर बसंत, सिस्टर मैरी ग्रेस, पी. टी. ए. अध्यक्ष श्रीमान अनंत शुक्ला , सरताज नबी मंसूरी , छगन नागवाल सभी अभिभावकगण एवम शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat