
संतोष जैन मामा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व मनोहर लोढ़ा,अनिल नाहर भानपुरा व नीलेश पोखरना ने ली राष्ट्रीय महासचिव पद कि शपथ
म प्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत, शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता कि उपस्थिति में समारोह आयोजित
भानपुरा। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के 15 वे राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 15 अगस्त को इन्दोर के लता मंगेशकर ओडेटिरियम में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत, शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी थे ,इस समारोह कि अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता ने की संरक्षक हंसराज जैन, राजकुमार सुराणा,मनीष सुराणा, संजय मोगरा,मुकेश राका भी इस अवसर पर मचासीनं थे,,नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्वेता छाजेड़ को शपथग्रहण संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता ने कराई, राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण शिखरचंद बाफना ने कराई व अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर पोरवाल व विमल नाहर ने कराई,इस गरिमामय समारोह में देश भर के 150 से अधिक ग्रुपो के लगभग 1 हजार दम्पति सदस्य शामिल हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष जैन मामा, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर लोढ़ा,अनिल नाहर भानपुरा, नीलेश पोखरना, , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत सखलेचा, हंसराज जैन , अशोक जैन राजगढ़ वाला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुनित आंचलिया, प्रचार सचिव अशोक बोहरा, राष्ट्रीय चेयरमेन राजेश तातेड राष्ट्रीय मानव सेवा चेयरमेन प्रताप मेहता राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुधीर सेठिया,गणधर संपादक पुखराज पामेचा सहित अन्य पदाधिकारियों रीजन चेयरमेन,व सभी प्रकोष्ठ प्रभारी को शपथ दिलाई गई, शपथग्रहण के बाद सभी ने अपना स्थान ग्रहण किया। स्वागत भाषण नव नियुक्त अध्यक्ष संजय छाजेड़ ने दिया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई हे उसका निष्ठा पुर्वक संकल्प लेकर निर्वहन करुंगा पुर्व वर्ती अध्यक्षों ने इस संस्था में जो योगदान दिया व अस्मरणीय हे उसे ओर आगे बढ़ाने का कार्य करुंगा सभी पदाधिकारीयों के सहयोग से फेडरेशन नई ऊंचाईयों पर पहुंचे उसके लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जैन समाज एकमात्र ऐसा समाज हे जिसके पास ताकत भी हे पेसा भी हे ओर विधा भी हे अर्थात दुर्गा, लक्ष्मी,व सरस्वती तीनों का जैन समाज पर आशीर्वाद हे जैन समाज देश कि अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ हे ओर जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन जेसी सस्थाए जो समाज हित,देश हित में कार्य कर रही हे वह अनुकरणीय व अनुमोदनीय हे में इस संस्था कि स्थापना जो 29 वर्ष पहले हुई थी तब से सतत जुडा हुआ हु , सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जैन समाज के लोगों को राजनीति में भी आना चाहिए आपके राजनीति में आने से देश का ओर विकास होगा जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन एक उत्कृष्ट सामाजिक संस्था हे इसके कार्य समाज हित व देश हित में हे ओर मेरी शुभकामनाएं हे कि फेडरेशन अपने कार्यों को ओर आगे बढ़ाए, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि राजनीति आसान नहीं हे इसमें विरोधियों से पहले अपने साथियों से ही मुकाबला करना होता है जिसमें अपने ही दल के अपने विरोधियों से मुकाबला करने कि क्षमता हे उन्हें ही राजनीति में आगे आना चाहिए,किसी भी संस्था का सफलतापूर्वक संचालन करना आसान नहीं हे बहुत कुछ सुनना ओर सहना पड़ता हे चेलावत ने कहा कि संस्था के सफल संचालन के लिए सबसे जरुरी हे सच सुनने कि क्षमता होनी चाहिए यह अनिवार्य है । रेनेसां विश्वविद्यालय के कुलपति स्वप्निल कोठारी ने इस अवसर पर अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि आज जिनके पास धन,शोहरथ,उसके प्रति सबका आकर्षण होता है उसने यह केसे प्राप्त किया यह जानना चाहिए ओर वह ताकत धन शोहरथ हासिल करने के बाद इसका किस तरह उपयोग कर रहा है यह उपलब्धि उसकी समाज व देश हित में काम आ रही हे तो वह महत्वपूर्ण हे,आपने कहा कि जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन को समाज के जो उच्च पदों पर पहुंचे व्यक्तियों कि एक डायरेक्ट्री बनाना चाहिए जिससे समाज के ज़रुरत मंन्द लोगों को यह पता चले कि कोन व्यक्ति किस क्षेत्र में हमारी मदद कर सकता हे,जैन समाज को समाज के किसी व्यक्ति का अगर शोषण हो रहा हे तो उसकी मदद करना चाहिए समाज के व्यक्ति को उंचा उठाने के लिए अपनी ताकत,धन व शोहरत का उपयोग करें । सभी अतिथियों का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता,नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्वेता छाजेड़ व अन्य पदाधिकारियों ने किया समारोह का संचालन दिलीप भण्डारी ने किया आभार महासचिव मनोहर लोढ़ा ने माना,।