ईश्वर छाबडी एवं कृष्ण योगी को समाज रत्न से किया सम्मानित परिवार द्वारा नाथ समाज के आत्मीय स्वागत से अभीभूत हुआ समाज

इंदौर फर्स्ट ब्यूरो रिपोर्ट

देवास इंदौर उज्जैन प्रदेश के प्रत्येक जिलों से स्वतंत्रता के राष्ट्रीय पर्व 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में ध्वजारोहण कर, हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।
स्वतंत्रता दिवस के पर्व के साथ ही अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज इंदौर द्वारा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर छाबड़ी के जन्म दिवस के उपलक्ष में नाथ समाज के पदाधिकारी गणों द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों का निवास स्थान पर जाकर नाथ समाज रत्न से सम्मानित गया। सामाजिक कार्यों में सतत सक्रियता के साथ कार्यरत प्रतिभावान, समाजसेवी कृष्णा पिता नदंलाल योगी समाज रत्न प्रशंसी पत्र देकर, सम्मानित किया। छाबड़ी परिवार द्वारा आत्मिक सम्मान स्वागत समारोह देखकर अभिभूत हुआ समाज। नाथ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदारनाथ योगी संगठन मंत्री गणेश गहलोद, राष्ट्रीय धर्म आचार्य राजनाथ योगी प्रदश,संयोजक वीरेंद्र नाथ योगी, एवं प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी के नेतृत्व में समाजसेवियों का सम्मान एवं समाज रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान पारस जोगी, सुनील जोगी पृथ्वीराज चौहान, डॉक्टर शरद गुलाल,आशीष ,रूपेश सुनील छाबड़ी, सूरज योगी,राजेश योगी, संहित बड़ी संख्या में नाथ समाज के लोगों द्वारा स्वागत सम्मान वरिष्ठ जनों का किया। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज प्रदेश संयोजक वीरेंद्र नाथ योगी ने आभार व्यक्त किया ।उक्त जानकारी अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र योगी ने दी।
***

jtvbharat
Author: jtvbharat