
अनिल सिंह खमोरा शाजापुर
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मलखंब में शाजापुर जिले को गौरान्वित करने पर खिलाड़ियो को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मलखंब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शुभकॉमनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में खिलाड़ियों द्वारा मलखंब प्रदर्शन की भी सराहाना की।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि कार्यालय खेल और युवा कल्याण जिला शाजापुर के अधिनस्थ संचालित मलखंब प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ी कु. चंद्रिका मितौला मलखंब 37वी नेशनल प्रतियोगिता में ऑल राउण्डस व्यक्तिगत में कास्य पदक एवं टीम चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त होने एवं कु. अनुष्का नायक 37 वे नेशनल गेम्स 2023 जो गोवा में आयोजित हुए उनमें पोल मलखंब पर व्यक्तिगत विधा में रजत पदक एवं टीम चैम्पियनशिप रजत पदक प्राप्त करने पर खेल विभाग द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की गई है।
इस दौरान जिम्नास्टिक प्रशिक्षक जितेन्द्र शर्मा, मलखंब प्रशिक्षक मुजाहिद बैग, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी लोकेश नायक एवं अन्य खिलाड़ी भी उपस्थित थे।