
पंचायत परिसर मे सरपंच सकरी मौर्य ने किया झंडावंदन्
देवेन्द्र वाणी संभागीय ब्यूरो
नानपुर:- आसपास के अंचल सहित स्थानीय शासकीय कार्या लय एवम गैर शासकीय कार्यालयो मे आन बान शान से झंडावंदन् सस्था प्रमुखों द्वारा किया गया। भारत माता की जयकारो के साथ शासकीय एवं निजी विधालयो के विधार्थियो ने प्रभात फेरि निकाली गई। प्रभात फेरी पूरे नगर से होती हुई मुख्य आयोजन स्थल ग्राम पंचायत परिसर पहुँची, जहा सरपंच सकरी मौर्य ने ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गीत ज्ञानदीप स्कूल के बच्चो द्वारा वाघ यंत्रों से प्रस्तुति दी गई। ध्वजारोहण पश्चात विभिन्न विधालयो के बच्चो द्वारा राष्ट्रीयता से ओत प्रोत कार्य कर्मो की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र प्रसाद वाणी,पूर्व सरपंच मंजुला पटेल,राजेंद्र वाणी ,सिराज पठान,घनश्याम माली,पत्रकार जीतू राज,प्रदीप क्षीरसागर,शफाकत दाऊदी,पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष माली, राजेश राठौड़ सहित पंचगण, पत्रकार,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।,कार्य क्रम का संचालन सयुक्त रूप से पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र प्रसाद वाणी व देवेंद्र वाणी पत्रकार ने किया आभार पंचायत सचिव ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर माना।
यहाँ भी हुआ झंडावंदन्
स्थानीय थाना परिसर मे थाना प्रभारी मुकेश कनासिया,आदिम जाति सहकारी सस्था पर संस्था प्रमुख संजय बामनिया, दारू उलूम पर पूर्व सरपंच मंजुला पटेल सहित काजी सा ने झंडावंदन् किया। गाँधी चौराहे पर पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष माली ने झंडावंदन् किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार व आम जन उपस्थित थे।