
रमेश राठौर जोगमाया
नीमच :- आज अल सुबह सवेरे निंबाहेड़ा रोड पर सागराना के समीप एक भीषण सडक हादसा हो गया जिसमे तीन लोगो की मोके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल बताये जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार केंट थाना मोबाईल ओर एक पिकअप को पीछे से आ रही हरियाणा पासिंगआयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे पिकअप सवार दो के साथ ही पुलिस गाड़ी में बैठे एक की मौत मोके पर हो गई जबकि दो पुलिसकर्मियों सहित 6 गंभीर रूप से घायल हो गए है।
बताया जा रहा है की गश्त के दौरान पिकअप को रोक के पूछताछ की ही जा रही थी की तभी पीछे से आये आयशर ट्रक ने दोनों गाड़ियों को टक्कर मार दी,
3 मृतको में पिकअप सवार अमजद ओर जुबेर के साथ ही पुलिस वाहन में बैठा निजी ड्राइवर सावरा भील के नाम सामने आये है, पुलिस अधिकारी भी घटना के बाद मोके पर पहुचे है ओर अपनी जाँच पड़ताल करने में जुट गई ।
जानकारी यह भी मिली की पिकअप वाहन इंदौर से अजमेर जा रहा था।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ट्रामा सेंटर पहुंच गए है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का कहना है की यह एक सामान्य दुर्घटना हुई है । आयशर ट्रक हरियाणा पासिंग है और उसने खड़े वाहनों को टक्कर मारी इसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले घायलों का इलाज कराना है।पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और जांच की जा रही है।