
\(जावेद खान)
गौतमपुरा.इंदौर फर्स्ट।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गौतमपुरा की साहित्यिक संस्था मंथन द्वारा यश गान विराट कवि सम्मेलन एवं स्वर्गीय ठाकुर चंद्र सिंह राव अनुज सम्मान समारोह का आयोजन स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर किया गया ।जिसमें महेश्वर के राष्ट्रीय कवि नरेंद्र अटल को सम्मानित किया गया,एवं मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों से पधारे युवा कवियों द्वारा काव्य पाठ कर उन वीरों को श्रद्धांजलि दी गई ।
जिन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर भारत देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया था। लव कुमार यादव इंदौर, सुमित सिंह विदिशा,अमन जादौन शाजापुर,नीतेश व्यास भोपाल,समर्थ भावसार उज्जैन,लोकेश निर्भय बड़नगर,रिया मोरे इंदौर,प्रियांशी पाटीदार शुजालपुर ने श्रेष्ठ काव्य पाठ किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन से उपस्थित रहे। संस्था मंथन के संयोजक पंकज प्रजापत, संस्था के सदस्य आदित्य प्रजापत,देवेन्द्र शर्मा , मातृभाषा उन्नयन संस्थान के संस्थापक अर्पण जैन सांवेर से कवि शुभम स्वराज एवं नगर के प्रबुद्ध श्रोतागण उपस्थित रहे,आभार आशीष राव ने किया।