माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर,मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लाडली बहनों और जनप्रतिनिधियों के लिए खजाना खोल दिया हो लेकिन कर्मचारी आज भी 4% महंगाई भत्ता और 100% वेतन के लिए सरकार से निवेदन कर रहे हैं उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने 100% वेतन को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा है संयुक्त मोर्चा के डॉक्टर अशफाक खान अनिल बाविस्कर विजय राठौड़ धर्मेंद्र चौक से ठाकुर अरविंद सिंह ठाकुर हेमंत सिंह ने बताया कि दरअसल 2018-19 के बाद हुई नियुक्ति वाले कर्मचारी को 100% वेतन नहीं मिल रहा है इसी को लेकर कर्मचारियों ने सरकार से निवेदन किया है कि 100% वेतन देने और परीक्षा अवधि को कम करने की मांग की है राजेश साल्वे जी ने बताया कि प्रदेश में 2018-19 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को मूल वेतन में से 70% वेतन दिया जाता है जबकि परीक्षा अवधि के हर साल 10% वेतन बढ़ाने का नियम है साल 2019 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने यह नियम बनाया था जो अब तक जारी है लेकिन कर्मचारी योग का 100% वेतन नहीं दिया जा रहा है इसी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा है वहीं दूसरी और कमलनाथ सरकार के इस नियम को शिवराज सरकार ने बदल दिया था शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को 100% वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन शिवराज सिंह जी के ऐलान के बाद इस समय में कोई आदेश जारी नहीं किया गया सभी ने मांग की है 100% वेतन दिया जाए

jtvbharat
Author: jtvbharat