15 अगस्त के महापर्व पर ब्लड डोनेशन एवं हजारों पौधे वृक्षारोपण

तराना ग्राम इटावा में लगभग 80 लोगों ने किया रक्तदान
पियूष कलोसिया
तराना:- इंदौर उज्जैन से डॉक्टर की टीम के सात urvi.वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तृतीय वर्ष रक्तदान शिविर ग्राम इटावा पाटीदार धर्मशाला मैं डॉक्टर की टीम के साथ कैंप लगाया गया गांव के अधिकतर भाइयों ने रक्तदान में बहुत चढ़ बढ़कर कर भाग लिया गया

इसी महा अवसर पर जगदीश चंद्र अमृत्य दाढ़ी एवं मित्र मंडल साथ लगभग 1300 से भी अधिक फलदार एवं छांव वाले पोधो लगाकर वृक्षारोपण किया एवं ग्राम वासियों को पौधे वितरण किए गए तराना रोड मुख्य मार्ग से गांव तक शमशान स्कूल और मुख्य तार सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर नाग जड़ी पर भी वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर ग्राम के प्रबुद्ध जन एवं वरिष्ठो ने जगदीश चंद्र गाड़ी अमृत्य जी का स्वागत किया गया क्योंकि वह हर वर्ष हजारों पौधे पर्यावरण बचाओ एवं पशु पक्षियों को घोसला लगते हैं इस तरह प्रकृति को सवारने में अपना जीवन लगातार समर्पित करने वाले अमृत्य जी का स्वागत हमारे वरिष्ठ शेर सिंह जी राठौड़ संजय जोशी जी कमल मालवी जी नंदराम जाट जी रामप्रसाद पटेल साहब और का ई ग्राम जान वरिष्टों ने दिल से स्वागत किया गया एवं वृक्षारोपण में अपना अमूल्य समय देकर प्रगति के कार्य में सहयोग प्रदान किया

इस महापर्व पर ग्राम जनों ने ब्लड डोनेशन करके एवं हजारों पौधे लगाकर एवं वितरण करके इस स्वतंत्रता दिवस को बड़ी हरसोलश और खुशी के साथ मनाया इस तरह के महान विचार कार्य सभी से करने का आग्रह किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat