शाही सवारी: प्रजा का हाल जानने नगर मे निकलेकेदारनाथ,बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल,हुआ स्वागत,शाही सवारी, मे अखंड महाव्रत धारी निर्विकार समर्थ दादा गुरु.शाही सवारी मैं सम्मिलित हुए

कन्नौद नगर में भगवान केदारेश्वर अपनी पालकी में सवार होकर निकले नगर भ्रमण रपर, शाही सवारी प्राचीन केदारेश्वर मंदिर से प्रारम्भ हुई। मंदिर में श्रावण महोत्सव में भगवान केदारेश्वर का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की साथ ही प्रतिदिन अभिषेक आत्मक महारुद्र महायज्ञ किया जाता है। इस में भगवान केदारेश्वर का रुद्र मंत्र के साथ दूध दही शहद की गन्ने का रस फलों का रस आदि पदार्थों से रुद्राभिषेक होता है। श्री श्री विद्या धाम के आचार्य पंडित आदर्श गुरुजी के मार्ग दर्शन में आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन की प्रेरणा परम पूज्य श्री श्री विद्या धाम भगवान से प्राप्त हुई है।आयोजन के माध्यम से नगर क्षेत्र में धार्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार हो रहा है लोगों का कर्मकांड के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। जो कि आज के दिन का है। प्रतिवर्ष करीब 150 परिवारों द्वारा भगवान का अभिषेक किया है। इसमें सभी धर्म के मानने वाले लोग तन मन धन से जुड़कर कार्य करते हैं। किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव देखने को नहीं मिलता है। आज शनिवार को भगवान केदारेश्वर की शाही पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। इसमें ,घोड़ा, बागी ताशा पार्टी सहित डीजे बैंड बाजा लगभग 14 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। शाही पालकी में प्रमुख रूप से अवधूत सिद्ध महायोगी अखंड महाव्रत धारी निर्विकार समर्थ दादा गुरू को निराहार के 17 अगस्त शनिवार को 1400,दिन पूरे हुए, इस शुभ अवसर पर दादा गुरु का आशीर्वाद सभी भक्तों को मिला नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से महिला पुरुष शामिल हुए साथ ही शाही सवारी का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओं से पुष्प वर्षा स्वल्पाहार से किया गया। भगवान केदारेश्वर की शाही सवारी नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः केदारेश्वर मंदिर पंहुची। जहां पर भगवन केदारेश्वर की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कर शाही सवारी का समापन किया गया। यात्रा में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ​ रुपेश शर्मा पार्षद दिलीप यादव आशीष अग्रवाल नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री राधेश्याम जाट हुकुम जाट गोपाल पुरोहित लोकेश राठोर सहित मातृशक्ति भक्तजन मौजूद रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat