
आगामी 21अगस्त को सम्पूर्ण भारत बंद की आवाह्न एसटी एससी मोर्चा ने की अपील ।
नारायणगंज/मंडला
एसटी एससी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें एसटी एससी आरक्षण के अंदर क्रीमी लेयर लागू किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले से एसटीएससी समुदाय संतुष्ट नहीं है इनका मानना है कि वर्ग के अंदर और वर्ग भेद पैदा करने का कार्य सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह आदेश जारी कर कराया जा रहा है इसके विरोध में एसटी एससी संयुक्त मोर्चा संगठन के माध्यम से भारत बंद करने का निर्णय लिया गया है। भारत बंद आह्वान का समर्थन नारायणगंज विकास खण्ड भी पूर्ण रूप से करते हुए बंद रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगे वन्ही बाजार सहित आवागमन हेतू संचालित स्थानीय वाहन सेवा सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्णता बंद रखकर सहयोग प्रदान करने की अपील मोर्चा द्वारा व्यापारियों व वाहन संचालकों से की गई है। साथ ही मोर्चा पदाधिकारीयों द्वारा बताया गया कि 21अगस्त को टिकरिया थाना चौराहा से पैदल रैली सुबह 11बजे निकला जायेगा जो विकासखंड मुख्यालय स्थित बस स्टेंड पहुंच कर सभा का रूप ले लेगा जहां मोर्चा पदाधिकारी द्वारा उद्बोधन विचार रखे जाएंगे अंत में शाम 4 बजे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक दौरान ये रहे मौजूद
आशाराम भारतीया अध्यक्ष जनपद पंचायत, इन्जी. भूपेंद्र वरकड़े सदस्य जिला पंचायत, अर्जुन उईके सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष,
दादुलाल कूडापे, माखन लाल सोयाम, पुरन मरावी अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा,बबलू परते, धरम वरकड़े,सहित जनपद सदस्य गण, समस्त सरपंच, और एसटी एससी मोर्चा संघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।