रक्षाबंधन के पर्व के पूर्व गरीबों की उठाई रोजगार की गुमटी

नितेश वर्मा
उन्हेल:- रक्षाबंधन के पर्व को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहन योजना के अंतर्गत रक्षाबंधन के पर्व पर ढाई सौ रुपए अतिरिक्त खाते मे डालें ताकि बहने रक्षाबंधन का पर्व अच्छे से मना सके परंतु उन्हेंल नगर में नगर परिषद द्वारा रक्षाबंधन के पर्व के पुर्व 24 घंटे का समय देकर हटाने का नोटिस दिया था जिस पर नगर के वरिष्ठों व विधायक प्रतिनिधि दिलीप मेहता से आग्रह किया था कि रक्षाबंधन पर्व के बाद हटा लेगे परंतु शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा के निर्देश पर नगर परिषद सीएमओ कैलाश वर्मा दल बल के साथ पहुंचे और गुमटियों को उजाड़ ना शुरू कर दिया। सब्जी दुकानदार मनोहर धाकड़ ने निवेदन किया कि रक्षाबंधन का पर्व तो करने दो परंतु सीएमओ द्वारा आइडियल रूप अपनाते हुए तुरंत तोड़ने की निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी ने भी निवेदन किया परंतु उन्होंने एक न सुनी जब हमारे पत्रकार ने चर्चा की और कहां की रक्षाबंधन का पर्व तो करने दो नगर में अन्य जगह भी अतिक्रमण है तो उनका कहना था कि उनकी शिकायत आएगी तो वहां का अतिक्रमण भी हटाएंगे अब देखना है सीएमओ नगर में कई जगह स्थाई अस्थाई निर्माण कर अतिक्रमण किये जा रहे हैं क्या उन पर भी कार्रवाई करते हैं या सिर्फ गरीब बेरोजगारों की दुकान तोड़ने तक ही सीमित रहते हैं।

फोटो 01 इस तरह हटाते हूऐ

jtvbharat
Author: jtvbharat