कोलकाता की घटना के विरोध में युवाओं ने निकाला पैदल मार्च

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में नगर के युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। युवाओं ने मृतका को श्रद्धाजंलि दी और आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की। मार्च…

कन्नौद ।कोलकाता में जूनियर डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में रविवार को युवाओं ने नगर परिषद चौराहे से बस स्टैंड झंडा चौक तक पैदल मार्च निकाला। युवाओं ने मृतका को श्रद्धाजंलि देने के साथ आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की। रविवार शाम को नगर परिषद चौराहे पर एकत्र होकर दर्जनों युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। जोकि गणेश चौक बड़ी हवेली गोल्डन चौपाटी से होते हुए बस स्टैंड झंडा चौक पर पहुंच कर जूनियर डॉक्टर को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पैदल मार्च की खास बात थी कि कोई भी बड़ा इसका नेतृत्व नहीं कर रहा था। ज्यादातर युवा 20 वर्ष से कम आयु के थे। इस दौरान प्रमुख रूप सेAbvp कि उपाध्यक्ष अंकिता शर्मा, सांगिता आशापुरे,ओमांशु शर्मा,सिद्धि दुबे,चित्रांश दाधीच,राम सिसोदिया ,राजश्री शर्मा,वैशाली दुबे अवनी भावसार सूरज भावसार हिमांशु चावड़ा अवनी मालवीया रोहित सिसोदिया खुशी सिसोदिया गौरव श्रीवास्तव वैष्णवी श्रीवास मधुर परिहार अरविन्द परमार इस दौरान मौजूद रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat