*काशी विश्वनाथ ,अन्नपूर्णा माता, के स्थापना दिवस को दो वर्षों पूर्ण होने पर हुआ महा प्रसाद का आयोजन*

*सप्तश्रृंगी माता मंदिर ट्रस्ट में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की भीड़…….*

*गोपाल नगर कमला नगर में….*

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर -उपनगर लालबाग के वार्ड क्रमांक 42 गोपाल नगर ,कमला नगर में काशी विश्वनाथ एवं अन्नपूर्णा माता की मूर्ति स्थापना को दो वर्ष पूर्ण होने पर सप्तश्रृंगी माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राम नारायण शर्मा एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओ के सहयोग से 17 अगस्त को संध्या सुंदरकांड का आयोजन कर दूसरे दिन 18 अगस्त 2024 को सुबह पूजा अर्चना के साथ भोले भोले बाबा की बारात वार्ड के प्रमुख मार्गो से निकाल जिसमें महिला एवं पुरुष गरबा खेलते हुए दिखाई दिए तत्पश्चात मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ की लगी भीड़ दोपहर 12: बजे काशी विश्वनाथ तथा मां अन्नपूर्णा का शुभ विवाह हुआ एवं आरती की गई एवं बड़ी तादाद में लालबाग क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया उपस्थित सप्तश्रृंगी माता मंदिर ट्रस्ट रामनारायण शर्मा , विक्की मिश्रा महाराज, सुनील जोशी महाराज, अशोक महाजन ,प्रकाश तिरमारे, प्रवीण सोनोवणे प्रधान पाठक पंढरीनाथ सोनवणे, हर्षो महाजन, शारदा गायकवाड आदि बच्चों सहित महिला पुरुषो ने महाप्रसाद का लाभ लिया

jtvbharat
Author: jtvbharat