कांतिलाल राठौड़ अ.भा. तेली महासभा के संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त।

अलीराजपुर: अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया की अनुशंसा पर पत्रकार कांतिलाल रामकिशन राठौड़ को अखिल भारतीय तेली महासभा में इंदौर संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय महिला संरक्षक यशोदाबेन मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौड़, राष्ट्रीय महासचिव कांतिलाल राठौड़, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव रामलक्ष्मण साहु , मध्य प्रदेश प्रभारी गिरधारी राठौड , प्रदेश महासचिव समरथ साहू एडवोकेट, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश राठौड,इंदौर संभाग प्रभारी हरिकिरण बालोदिया, प्रदेश मार्ग दर्शक कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, अलीराजपुर जिलाध्यक्ष शंकरलाल राठौड़ की सहमति से प्रदेश मीडिया अध्यक्ष श्रीराम साहु द्वारा की गई। कांतिलाल राठौड़ बताया कि जल्द ही वे संगठन की अलीराजपुर की जिला व सभी तहसीलों की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने संभागीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों सहित समाजजनों का आभार माना। तेली महासभा में इंदौर संभाग का मीडिया प्रभारी कांतिलाल राठौड़ की नियुक्त करने पर संभागीय राठौड़ समाज के पदाधिकारियों व समाजजनों ने हर्ष व्याप्त कर अखिल भारतीय तेली समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
फोटो : कांतिलाल राठौड़

jtvbharat
Author: jtvbharat