
रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।
अनिल सिंह खमोरा मक्सी
मक्सी .रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी।सोमवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना कि। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म जन्म तक सुख- दुःख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया। दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार रात तक चलता रहा। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा एक्साइटेड बच्चे रहे सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हलचल करते नजर आए। इसके अलावा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा। साथ ही मनपसंद के पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांच भरा था रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे ही नजर आए।भगवान की पूजन के बाद भाई को तिलक मिष्ठान पूजन नारियल रुमाल के साथ बहन ने राखी बांधी। इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीण क्षेत्र में भी रक्षा-बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया
ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन का पावन पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया। राखी पूर्णिमा को लेकर सुबह से सभी भक्त स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना कि। बहन अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सुत बांध कर जन्म-जन्म तक सुख-दुःख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया।